Blogएक्सक्लूसिव खबरें

नोएडा सेक्टर 62 में स्थित श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति के मंचन का शुभारंभ में कई बड़े दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

श्री राम मित्र मंडल,नोएडा रामलीला समिति, राम लीला ग्राउंड, सेक्टर 62,नोएडा के तत्वावधान मे दिनांक 15.10.2023 से रामलीला मंचन का शुभारंभ गणेशोत्सव से किया गया जोकि लगभग 25.10.2023 तक रात्रि 7.बजे से प्रारम्भ होकर 11.बजे तक चलेगा। मुख्य अतिथि नोएडा के सांसद और भूतपूर्व केन्द्रीय मन्त्री माननीय श्री महेश चन्द्र शर्मा जी ने मंच पर उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का पूजन बडी श्रद्धापूर्वक किया और आशिर्वाद प्राप्त किया।रामलीला के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा व जो कि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। मुन्ना कुमार शर्मा जी कई संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं ,उनकी समस्त कार्यकारिणी ने माननीय सांसद जी का बहुत भावपूर्ण स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, विजय भारत पार्टी श्री मति शिखा जैन जी भी मंच पर उपस्थित रही और कई गणमान्य व्यक्तियो ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान गणेश जी का आशिर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button