समाज सेवा और अधिकार जागरूकता के लिए आगे आई ‘शिव शक्ति समर्पण सोसायटी


समाज सेवा और अधिकार जागरूकता के लिए आगे आई ‘शिव शक्ति समर्पण सोसायटी
‘, जरूरतमंदों की आवाज बनने का दावा
नई दिल्ली, 3 अगस्त 2026।
समाज सेवा, जनकल्याण और अधिकार जागरूकता के उद्देश्य से कार्य करने का दावा करने वाली शिव शक्ति समर्पण सोसायटी ने अपने अभियान का प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। संस्था का कहना है कि वह जरूरतमंद, गरीब, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, कानूनी मार्गदर्शन देने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
यदि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, तो सोसायटी संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसकी आवाज बनने का प्रयास करेगी। संस्था ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य किसी सरकार के विरोध में आंदोलन करना नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध पीड़ितों की सहायता करना है।
कानूनी सहायता, महिला अधिकार जागरूकता, बाल कल्याण, शिक्षा सहयोग, रोजगार एवं कौशल मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा जैसे कई क्षेत्रों में कार्य करने का उल्लेख किया गया है। साथ ही लोगों से इस सामाजिक अभियान से जुड़कर जनसेवा में सहयोग देने की अपील भी की गई है।
संस्था का कहना है कि वह समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उचित मंच तक उनकी बात पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
www.gsltnewschannel.com की Deputy Director Shikha Jain. शिव शक्ति संपूर्ण समिति के कार्यों की सराहना करता है वह अपील करता है ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ने का प्रयास करे।
Contact on- Gsl tv news channel.
7303460789, 9312683633







