पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिखा जैन ( विजय भारत पार्टी)व चाँदनी चोक की जनता की टिप्पणी।
![](https://gsltvnewschannel.com/wp-content/uploads/2023/11/1594045416466-1-780x470.jpg)
पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिखा जैन ( विजय भारत पार्टी)व चाँदनी चोक की जनता की टिप्पणी।
दिनांक 29 नवंबर 2023 को चाँदनी चौक में पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल के द्वारा जनता की अदालत लगाई गई जिसमें तह बजारी वालों व पटरी वालों को शामिल किया गया लेकिन इन लोगों को विजय गोयल ने पहले से नही बताया था कि आज विजय गोयल के द्वारा चांदनी चौक में जनता दरबार लगाया जाएगा ऐसे में शिखा जैन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को चाँदनी चोक की जनता का कहना है की 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विजय गोयल तह बाजारी और पटरी वालों की भावनाओं का आहत पहुंचा रहे हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिखा जैन का कहना है विजय गोयल जी को तह बाजारी वालों और पटरी वालों की इतनी चिंता है तो सड़क पर उतरकर उनके लिए लड़ाई लड़ें पीछे से खड़े होकर वार न करें क्योंकि चाँदनी चौक की जनता का कहना है प्रेड ग्राउंड पर से पटरी को हटवाने वाले ही विजय गोयल थे यह सिर्फ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी विजय गोयल जी के द्वारा करी जा रही है जिससे कि उन्हें चांदनी चौक से लोकसभा का टिकट मिल सके। ऐसा चांदनी चौक की जनता का कहना है आप सभी वीडियो में देख सकते हैं सुन सकते हैं। ऐसे में शिखा जैन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को चांदनी चौक की जनता का यह भी कहना है की विजय गोयल एक अच्छे सांसद बनने के योग्य नहीं है यह सिर्फ हम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं जिससे कि हम लोग इन पर पैसा खर्च करें और इनको चुनाव जीता कर दे। चांदनी चौक की जनता का यह भी कहना है चुनाव जीतने के बाद यह हमें भूल भी जाएंगे और हमारा रोजगार भी नहीं लगने देंगे। कोई भी मीडिया या कोई भी विपक्ष दल चांदनी चौक में दौरा करके पूछ सकता है चांदनी चौक का परेड ग्राउंड पे से किसने पटरी हटवाई , किसने लोगों की दुकान बंद करवाई ऐसा चांदनी चौक की जनता का कहना है तो ऐसे में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिखा जैन का भी कहना है जब सारे ही चाँदनी चोक की जनता विजय गोयल के खिलाफ खडी है तो ऐसे व्यक्ति को क्यों नेता बनाया जाएं जो अपने लिए देश की जनता का दुरुपयोग करता है। असली नेता वही है जो जमीनी स्तर से जुड़कर देश की जनता के लिए कम करें ना कि अपने बिजनेस के लिए।