Blog

भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं मोदी मिशन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई।

*भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं मोदी मिशन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई।

भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं मोदी मिशन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के जन्मदिन सोमवार को उनके निवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना के साथ सुनील यादव ने दिन की शुरुआत की। उन्होंने बुजुर्गो से आशीर्वाद और युवाओं से स्नेह प्राप्त किया। वही समर्थकों ने पटाके फोड़कर अपनी ख़ुशी को व्यक्त की। दिल्ली शहर के अलग अलग सामाजिक संगठनों ने भी जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषिक की। वही मोदी मिशन के राष्ट्रीय-प्रदेश पदाधिकारियों ने भी प्रत्यक्ष रूप से ओबीसी मोर्चा एवं मोदी मिशन प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव को बधाई दी। गुलदस्ता लेकर कार्यकर्त्ता और क्षेत्रवासी उनके निवास पहुंचे। सामाजिक राजनैतिक रूप से सुनील यादव क्षेत्र में प्रत्येक अवसर पर सक्रिय रहते है।
सुनील यादव भाजपा एवं मोदी मिशन संगठन राजनीति में एक चर्चित चेहरे हैं। सुनील यादव का दिल्ली प्रदेश के युवा वर्ग में खासा प्रभाव है। उनकी कार्यशैली काफी लोकप्रिय है। उधर कई लोगो ने खासतौर पर मोदी मिशन बुराड़ी विधानसभा के अध्यक्ष सुनील शर्मा जी ने फ़ोन पर व्यक्तिगत रूप से सुनील यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मोदी मिशन के दिग्गज नेताओं ने ट्वीटर पर उज्वल भविष्य की कामना करते अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी, दिल्ली के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिनभर सुनील यादव के निवास पर आवाजाही रही। सुनील यादव ने भी अपने जन्मदिन पर मिले संदेशों और शुभकामनाओं को लेकर आभार व्यक्त किया और साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कल्याणकारी योजना और नीतियों की जानकारी देने व विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिन मोदी मिशन संगठन को समर्पित रहने को कहा।
*#सुनील शर्मा अध्यक्ष बुराड़ी विधानसभा मोदी मिशन टीम दिल्ली प्रदेश*

Related Articles

Back to top button