Life StyleWorldआस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनानई दिल्लीप्रशासनराजनीति

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिखा जैन ( विजय भारत पार्टी) का कहना चाँदनी चौक के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के दफ्तर ओर स्थानीय निवास पे Enforcement Directorate (E.D) के द्वारा जांच कराई जाए

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के स्थानीय निवास ओर सरकारी दफ्तर पे Enforcement Directorate दुआरा जाँच कराई जाए। ऐसा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय भारत पार्टी की शिखा जैन का कहना है ।
शिखा जैन का कहना है चांदनी चौक के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी जनता के कामो के प्रति सजक नहीं है वह अधिकारियों व कर्मचारियों को बोलते हैं जब तक मैं नहीं बोलूंगा तब तक कोई भी काम अधिकारी नहीं करेगा। ओर ना ही किसी आम आदमी के कहने से काम होगा ऐसी रिकॉर्डिंग शिखा जैन के पास है। शिखा जैन को स्थानीय निवासियों का कहना है । सरकार एक विधायक को साल का 7 करोड़ का बजट देती है लेकिन 7 करोड़ का अभी तक का कोई काम चांदनी चौक में होता हुआ नजर नही आया ये काम सिर्फ कागजों में चल रहा है। प्रहलाद सिंह साहनी सरकारी अधिकारी से और अपने कार्यकर्ताओं के दुआरा आम जनता को डराते ओर धमकाते है । कोई अगर जनता के काम के प्रति वीडयो बनाके सोशल मीडिया पे डालते है तो उसको डराते धमकाते है । ओर अधिकारियों को भी मना कर देते हैं कि जब तक मैं फोन नहीं करूंगा तब तक कोई भी काम नहीं करेगा शिखा जैन का कहना है अगर विधायक विधानसभा के क्षेत्र में शाहजहां अकबर बनेगा तो जनता के काम कैसे होंगे शिखा जैन का यह भी कहना है स्कूल के अधिकारी हो चाहे ,दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों चाहे ,पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों चाहे नगर निगम के अधिकारियों वह प्रहलाद सिंह साहनी की ही सुनते हैं उसके अलावा जनता का कोई काम नहीं करते हैं ऐसे में जनता कब तक सफर करेगी इसका मतलब तो यह हो गया दिल्ली में मुगल शासन दोबारा से आ गया कि हमारी मर्जी होगी हम काम करवाएंगे हमारी मर्जी होगी हम काम नहीं करेंगे। विधायक का कहना है आपने हमारी शिकायत केंद्र सरकार को करी तो हम आपके साथ बहुत बुरा व्यवहार करेंगे। शिखा जैन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष यह भी कहना चाहती है कि कोई भी किसी भी पार्टी का सदस्य चांदनी चौक विधान सभा के एरिया में आकर किसी भी व्यक्ति से पूछ सकता है कि प्रहलाद सिंह ने चाँदनी चोक में 7 करोड़ का क्या काम किया है जनता खुद बता देगी।
शिखा जैन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का कहना है इन सबसे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी भ्रष्टाचार में लिप्त है , विधायक प्रहलाद सिंह साहनी की भी संपत्ति की जांच होनी चाहिए E.D के द्वारा । शिखा जैन का कहना है चाँदनी चोक की जनता को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द केंद्र सरकार को चाँदनी चोक के विधायक पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि जनता को न्याय मिल सके व चाँदनी चोक को ऐसा विधायक मिले जो शाहजहां अकबर ना बने ओर भ्रष्टाचार में लिप्त न हो।

Related Articles

Back to top button