Blogएक्सक्लूसिव खबरेंनई दिल्लीप्रशासनराजनीतिसाहित्य जगत

शिखा जैन ,( नैशनल प्लानिंग एडवाइजर) ने 9 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर एक इंटरव्यू में कहा दिल्ली की जनता का साथ रहा तो जल्द ही दिल्ली नगर निगम में भ्रष्ट अधिकारियों / कर्मचारियों को नौकरी पर से निलंबित कराएगी।

शिखा जैन (नैशनल प्लानिंग एडवाइजर ) ने नेशनल एन्टी करप्शन , एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ़ इंडिया ने 9 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (International Anti-Corruption Day) पर लिया निर्णय, शिखा जैन की टीम केंद्रीय सतकर्ता आयोग के साथ मिलकर भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त कराने का प्रयास करेगी। प्रतिवर्ष विश्व भर में 9 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (International Anti-Corruption Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। हाल ही में नेशनल एन्टी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी द्वारा एक सर्वे किया गया, उस सर्वे के मुताबिक एशिया के 80% लोगों का मानना ​​है कि सरकारी भ्रष्टाचार उनके देशों को परेशान करने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अभी हाल में सर्वे के मुताबिक ये देखा गया है दिल्ली नगर निगम में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता नजर आ रहा है ऐसे में उनकी टीम ने अपने अथक प्रयास से दिल्ली नगर निगम के कई अधिकारीयो / कर्मचारियों को ट्रांसफर भी कराया गया है और दोषी कर्मचारियों को सर्विस रूल के तहत सस्पेंड भी कराया है। शिखा जैन का कहना है सर्वे के समय देखने को मिला है दिल्ली नगर निगम , दिल्ली पुलिस के साथ मिलके लोगो से वसूली करने का कार्ये करते है । ये वसूली दिल्ली नगर निगम दुकान व ,मकान,पटरी,बिल्डर,प्रोपर्टी डीलर वालो से करता है। शिखा जैन का कहना है ये वो लोग है जिनको अपने कानूनी अधिकार पता नही होते इसलिए दिल्ली नगर निगम के अधिकारी दिल्ली नगर निगम में तहनात बेलदार , को जगह जगह भेजकर बन रही बिल्डिंगों के परलेंटर के हिसाब से रुपये लेते है , पटरी वालों ओर दुकान वालो को अवैध काम के लिए लाइसेस दिलवाने के लिए रुपये लिए जाते है । शिखा जैन का कहना है हमारे सामने कई ऐसी फ़ाइल नज़र आई है जिनमे देखने को मिला है शिकायतकर्ता सही है लेकिन दिल्ली नगर निगम के द्वारा उसे फसाया गया है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारि झूठे दस्तावेज बनवाके लोगो से पैसे वसूल करने का कार्ये करते है। शिखा जैन की टीम को दिल्ली नगर निगम के खिलाफ कई ऐसे सबूत मिले है जिनमे नगर निगम के अधिकारी / कर्मचारी निलंबित होंगे जल्द ही सारे सबूत संबंधित विभाग/ मंत्रालय को शिखा जैन पेश करेगी।
अभी हाल ही में सीटी sp zone के उपयुक्त प्रशासन के दुआरा कराए गए गलत कार्येओ में लिप्त पाए गए है। जिनके कारण उनका ट्रांसफर कर दिया गया लेकिन शिखा जैन का उद्देश्य है भ्रष्ट अधिकारी/ कर्मचारियों को सरकार दुआरा दिए गए संवैधानिक पद से निलंबित कराना है। शिखा जैन पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार/ अत्याचार को रोकने के लिए कार्ये कर रही है ,भ्रष्टाचार अत्याचार को मध्य नजर रखते हुए शिखा जैन ने कई स्टिंग ऑपरेशन भी किए हैं ।जिसको बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म जोश टॉक पर दुनिया की जनता को अवगत कराने के लिए दिखाया भी है।
शिखा जैन ने कहा दिल्ली की जनता का साथ रहा तो जल्द ही दिल्ली नगर निगम में भ्रष्ट अधिकारियों / कर्मचारियों को नौकरी पर से निलंबित कराएगी। शिखा जैन की टीम भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए दिन प्रतिदिन कार्ये कर रही है।

Related Articles

Back to top button