डीग राजस्थान मे दिनांक 12.4.2026 को विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित Ekta Defence Academy द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि डाॅ. रचना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लखपत गुर्जर जी , राज्य ग्रह मंत्री के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीग राजस्थान मे दिनांक 12.4.2026 को एकता डिफेंस एकेडमी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि डाॅ. रचना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लखपत गुर्जर


, सुरेश जग्गी,स्वेता यादव,सरोज जांगडा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सी.डी.पी.ओ. मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इन्द्रजीत चाहर एवं वृन्दा लाईब्रेरी के संचालक मोहित मुकुल ने किया । सम्मान समारोह मे भामाशाह, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ,पत्रकार, समाजसेवी सहित 251 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कोचिंग की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डिफेंस संचालक सुनील चाहर महमदपुर ने डिफेंस सम्बन्धित जानकारी दी। मंच का संचालन उमेश प्रजापति ने किया। वही दिल्ली चाँदनी चौक से आए समाज सेवीका शिखा जैन व समाज सेवक लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी को राज्य ग्रह मंत्री के प्रतिनिधि लखपत गुर्जर जी ने गौरव सम्मान देके सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रनेता राहुल उवार, गुलवीर फौजदार करीली, नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर मुद्गल,राखी सागर, राजकुमारी मीणा,रोशनी,मनीषा फौजदार,लक्ष्मण पटवारी और गुड़िया फौजदार, पत्रकार ,समाजसेवी एवं भामाशाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







