अटल आदर्श बाल विद्यालय मंदिर मार्ग के छात्र ओम जैन को अंग्रेजी वरिष्ठ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान। देश की राजधानी नई दिल्ली में C.B.S.E ने दिनांक 14 .8.2026दिया







अटल आदर्श बाल विद्यालय मंदिर मार्ग के छात्र ओम जैन को अंग्रेजी वरिष्ठ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान। देश की राजधानी नई दिल्ली में C.B.S.E ने दिया
CBSE Reading Challenge 2025-26 में Senior Category में Outstanding Performance के लिए मिला प्रमाणपत्र
CBSE रीडिंग चैलेंज में ओम जैन का वरिष्ठ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन,
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित CBSE Reading Challenge 2025-26 (English) में अटल आदर्श बाल विद्यालय, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली के कक्षा 9वीं के छात्र ओम जैन ने वरिष्ठ वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
CBSE द्वारा जारी सहभागिता प्रमाणपत्र में ओम जैन
को Reading Challenge 2025-26 (English) के Senior Category में Outstanding Performance के लिए प्रमाणित किया गया है। यह उपलब्धि छात्र की अंग्रेजी भाषा में पढ़ने की क्षमता, समझ और अध्ययन के प्रति उसकी रुचि को दर्शाती है। ओम जैन जब कक्षा नवी में था जब यह परीक्षा आयोजित कराई गई थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जिसका परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है। ओम जैन को इससे भी पहले कई पुरस्कार भारत सरकार व दिल्ली सरकार की तरफ से मिल चुके हैं।
विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने ओम जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्र की इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
CBSE के प्रमाणपत्र पर श्रीमती अंजलि छाबड़ा, Associate Professor एवं Additional Director (Academics) तथा डॉ. प्रज्ञा एम. सिंह, Professor एवं Director (Academics) के हस्ताक्षर अंकित हैं।
ओम जैन की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य जी ने कक्षा दसवीं की मैडम अंजना मोहन वर्मा ओर सभी अध्यापको ने बच्चों को गले लगाकर प्रोत्साहित किया वह उज्जवल भविष्य की कामना की







