नोएडा प्रशासन की बड़ी लापरवाही पब्लिक की सुविधा के लिए सेक्टर 19 नोएडा में बस स्टैंडों के पास बनाये गये शौचालय में लटके ताले पेशाब करने तक को राहगीर परेशान ——– ब्रहमपाल सिंह







नोएडा प्रशासन की बड़ी लापरवाही पब्लिक की सुविधा के लिए सेक्टर 19 नोएडा में बस स्टैंडों के पास बनाये गये शौचालय में लटके ताले पेशाब करने तक को राहगीर परेशान ——– ब्रहमपाल सिंह
नोएडा में रास्ते में यात्रा करते समय राहगीर को जब पेशाब लगती थी तो लोगों को रोड पर एकांत स्थान पेशाब करना पडता था इस समस्या के समाधान के लिए नोएडा में राहगीरों की सुविधा के लिए मैन रोड पर जन सुविधा – शौचालय बनाए गए हैं जिससे राहगीरों को शौच करने तथा पेशाब करने की परेशानी ना हो इसी कडी में सेक्टर 12 – 22 की तरफ आने जाने वाले रास्ते में शौचालय बनाए गए हैं सेक्टर 12 – 22 की तरफ से सेक्टर 19 की पुलिस चौकी की तरफ आने वाले रास्ते में सेक्टर 19 के बस स्टैंडों के पास एक नहीं बल्कि 3 शौचालय बने हुए हैं जो राहगीरों को सुविधा के लिहाज से बनाये गये है परन्तु नोएडा प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही के कारण राहगीर को इन शौचालयों का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि तीनों शौचालयों में ताले लगे हुए हैं पता नहीं ये ताले नोएडा प्रशासन की ओर से लगाये गये है या फिर किसी ओर ने लगाये है वैसे ताले किसी ने नहीं लगाये हो यह कार्य अवैधानिक है रोड शौचालय बने होने के बावजूद भी लोगों को पेशाब करने के लिए इधर उधर रोड पर ही खुले में ही पेशाब करने के मजबूर होना पडता
अतः नोएडा में तैनात उच्चाधिकारियों से अपील करते हैं कि सेक्टर 19 नोएडा के बस स्टैंडों के पास बने हुए जिन तीन शौचालयों में ताले लगाये गये है जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल खुलवाया जाए और नोएडा में अगर ओर भी किसी शौचालय में ताला लगा हो उसे भी खुलवाया जाए और शौचालयों में राहगीरों की जन सुविधा को ध्यान रखते हुए सभी शौचालयों में पानी की भी व्यवस्था करवायी जाए







